AMH क्या है? जानिए अंडों की संख्या का सीधा संबंध प्रेग्नेंसी से

shradhaivf IVF & Maternity
Apr 10, 2025By shradhaivf IVF & Maternity

To read  this blog in English scroll below

IVF में उम्र का क्या असर पड़ता है?

https://shradhaivf.com/blog/how-does-age-affect-ivf- 

AMH और अंडों की संख्या: आसान भाषा में पूरी जानकारी

AMH, अंडों की गुणवत्ता और मात्रा: क्या है असली रिश्ता?

हर महिला के शरीर में अंडे होते हैं, जो मां बनने के लिए जरूरी होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, अंडों की संख्या कम होती जाती है। डॉक्टर जब जांच करते हैं कि अंडे कितने बचे हैं, तब वे AMH टेस्ट कराते हैं।

क्या आपने AMH टेस्ट करवाया है और अब रिपोर्ट देखकर परेशान हैं?
बहुत से दंपत्तियों के मन में यही सवाल होता है:

“AMH कम है, तो क्या मेरे अंडे खराब हैं?”
“AMH अच्छा है, तो क्या मैं जल्दी माँ बन जाऊँगी?”

आइए इस उलझन को आसान भाषा में समझते हैं।

AMH क्या होता है?

AMH का मतलब है – Anti-Müllerian Hormone।
यह एक खास तरह का हार्मोन होता है, जो महिला की ओवरी (अंडाशय) में बनता है।

➡️ यह हार्मोन हमें यह बताता है कि महिला के शरीर में कितने अंडे बचे हैं।
➡️ ये टेस्ट खून से होता है और यह बहुत आसान है।

अंडों की टोकरी यानी ओवरी रिज़र्व

जब कोई लड़की जन्म लेती है, तो उसके शरीर में लाखों अंडे होते हैं।
हर महीने पीरियड्स के साथ कुछ अंडे खत्म हो जाते हैं।
धीरे-धीरे अंडों की संख्या घटती जाती है।
AMH टेस्ट से यह पता चलता है कि अब कितने अंडे बचे हैं।

AMH की मात्रा क्या बताती है?

क्या AMH का अंडों की संख्या से सीधा संबंध है?
हां!

अगर AMH ज़्यादा है, तो इसका मतलब है आपके पास अंडों की संख्या ज़्यादा है।
अगर AMH कम है, तो अंडों की संख्या कम है।
🌟 इसीलिए डॉक्टर IVF या किसी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट से पहले AMH टेस्ट करवाते हैं, ताकि पता चल सके कि अंडों की संख्या कितनी है।

AMH का लेवल (ng/mL)                                मतलब

1.5 – 4.0                                             बहुत अच्छा – अंडे अच्छे और ज्यादा हैं

1.0 – 1.4                                             ठीक-ठाक – थोड़ा ध्यान देना होगा

0.5 – 0.9                                            कम – जल्दी इलाज जरूरी है

0.5 से नीचे                                          बहुत कम – IVF या डोनर एग की जरूरत हो सकती है

AMH टेस्ट कब कराना चाहिए?

  • जब शादी के बाद बच्चा न हो रहा हो
  • जब पीरियड्स गड़बड़ हों
  • जब महिला की उम्र 30 से ऊपर हो
  • जब आईवीएफ शुरू करने की सोच रहे हों
  • जब पहले गर्भपात हो चुका हो 

लेकिन अंडों की क्वालिटी का क्या?

AMH से अंडों की क्वालिटी (गुणवत्ता) का सीधा संबंध नहीं होता।

अंडों की गुणवत्ता आपकी उम्र पर ज़्यादा निर्भर करती है।

उदाहरण:

अगर आप 28 साल की हैं और AMH थोड़ा कम है, तब भी आपके अंडों की क्वालिटी अच्छी हो सकती है।
लेकिन अगर आप 40 साल की हैं और AMH ठीक भी है, तब भी अंडों में गड़बड़ी (जैसे जेनेटिक समस्या) होने की संभावना ज़्यादा होती है।

वैज्ञानिक बात:
AMH सिर्फ यह बताता है कि IVF के समय कितने अंडे मिल सकते हैं, लेकिन ये नहीं बताता कि उनमें से कितने अंडे हेल्दी हैं और प्रेग्नेंसी दे सकते हैं।

“अगर AMH संख्या बताता है और उम्र क्वालिटी बताती है – तो हम किस पर भरोसा करें?”

जवाब: दोनों पर!

IVF या प्राकृतिक गर्भधारण में सफलता इस पर निर्भर करती है कि:

कितने अंडे निकल सकते हैं (AMH से पता चलता है)
उनमें से कितने अच्छे हैं (उम्र से अंदाज़ा मिलता है)

ध्यान रखने वाली बातें:

अगर AMH ज़्यादा है

इसका मतलब है अंडे ज़्यादा हैं।
लेकिन बहुत ज़्यादा होने पर (जैसे PCOS में) सभी अंडे अच्छे नहीं होते।

अगर AMH कम है

अंडे कम हैं।
लेकिन अगर आप कम उम्र की हैं तो अंडों की क्वालिटी अच्छी हो सकती है।

एक अच्छा स्वस्थ अंडा भी माँ बना सकता है! इसे गोल्डन एग कहते है 

AMH कम हो तो क्या करें?

डरने की जरूरत नहीं है। अगर जल्दी पता चल जाए, तो सही इलाज से मदद मिल सकती है।

✅ अच्छा खाना खाएं – हरी सब्जियां, फल, ड्राय फ्रूट्स
✅ धूम्रपान और शराब से दूर रहें
✅ रोज़ हल्का व्यायाम करें
✅ समय पर डॉक्टर से सलाह लें
✅ कुछ दवाइयां या सप्लीमेंट्स मदद कर सकते हैं (डॉक्टर की सलाह से)

क्या AMH से प्रेग्नेंसी पर असर पड़ता है?

हाँ!
अगर AMH अच्छा है, तो प्रेग्नेंसी के चांस ज्यादा होते हैं।
अगर AMH कम है, तो डॉक्टर IVF या डोनर एग की सलाह दे सकते हैं।

 निष्कर्ष

AMH टेस्ट महिलाओं के लिए एक जरूरी जांच है, जिससे यह पता चलता है कि अंडों की स्थिति कैसी है।
अगर आप भी मां बनने का सोच रही हैं और कोई दिक्कत आ रही है, तो समय पर जांच कराएं।श्रद्धा IVF और मैटरनिटी सेंटर में हम आपके AMH और अंडों की जांच करके आपको सही सलाह देते हैं।

माँ बनने का सपना, अब सपना नहीं रहेगा!

💡 कुछ ज़रूरी सलाह:

🧬 AMH एक सहायक टेस्ट है, न कि कोई अंतिम फैसला।
डरने की ज़रूरत नहीं है — सही जानकारी और सही डॉक्टर से सलाह ज़रूरी है।

👩‍⚕️ AMH को अकेले न देखें, इसके साथ ये चीजें भी ज़रूरी हैं:

आपकी उम्र
सोनोग्राफी में अंडों की गिनती (AFC)
और बाकी हार्मोन जैसे FSH, LH
🎯 अगर आप अपने असली चांस जानना चाहते हैं तो किसी अच्छे इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ से सलाह लें जो पूरा प्रोफाइल देखकर फैसला करें।

 
❤️ अंत में: सिर्फ AMH देखकर घबराएं नहीं

अगर आपकी AMH रिपोर्ट कम है और आप परेशान हैं — तो घबराने की ज़रूरत नहीं है।
यह सिर्फ एक संख्या है, पूरी कहानी नहीं।

👉 सही जानकारी, सही समय पर, सही कदम से — माँ बनने का सपना पूरा हो सकता है।

To read does everyone need IVF

AMH, Egg Quality & Quantity: What Actual Link exists here?

 Ever wondered why in fertility testing your AMH level is so important?
 You are not the only one.  Among the most often asked, and perplexing, questions couples have is:

 ❓ Does low AMH signify poor egg quality?

Negotiate:  "Is good quality eggs guaranteed if my AMH is normal?"

 Let us dissect it both practically and scientifically.

🧬 AMH: What is it?

 Produced by the granulosa cells in your small (pre-antral and early antral) follicles in your ovaries, AMH, or anti-müllerian hormone, is  Said another way, in easier terms:  It is a sign of your ovarian reserve, or remaining egg count—follicles.

 Consider AMH as a window into your ovarian bank account; nevertheless, it does not indicate the health of every "rupee," or egg.
 We will come to that later.
 😊 AMH = Egg Count ✅

 This link is the clearest and strongest one:

 Usually, higher AMH values point to more eggs still in place.
 Lower AMH indicates declining ovarian reserve, or less eggs left. 🌟  Thus, indeed, AMH is exactly connected with egg count.
 This is why doctors of fertility use it to project your reaction to IVF stimulation or other treatments.
 Neglect  Regarding egg quality, though, what about

 Most people get lost in this area:

 👉 AMH DOES NOT indicate egg quality directly.

 More strongly correlated than AMH is egg quality with age.

 A 28-year-old low AMH lady could yet have excellent quality eggs.
 A 40-year-old with normal AMH may have more eggs, but many may be genetically aberrant from aging-related decrease.
 👉 Scientific Insight:  Studies show that while AMH predicts the number of retrievable eggs during IVF, it does not predict embryo chromosomal normalcy (euploidy) or implantation success as clearly.

 🧠 Hack Question:

 "If AMH tells us volume and age tells us quality... what should we rely on?"
 Both!
 Your result on fertility relies on:

 How many eggs AMH allows us to retrieve?
 How many are fit for fertilizing, growing, and implanting (age and egg quality)?
 🔍 What Should One Remember?

 ✅ Great AMH

 Good egg count
 Very high levels (>5 ng/ml), however, could point to PCOS, in which case egg quality could be erratic.
 More eggs is not all the usable eggs.
 ✅  low AMH

 Fewer eggs
 Still possible, though, especially if you are younger, for you to get pregnant.
 nice quality still exists; remember, one nice egg is enough!
 💡 Advice for Fertility Planning:

 AMH is a tool, not a diagnostic.
 Planning fertility treatment benefits from it; nevertheless, should it be low, do not panic.

 Always understand your AMH in context.

 Age: AFC (antral follicle count)
 Profile of hormones: FSH, LH, Estradiol
 Clinical record 🎯  Want to know your real chances?  Consult a fertility expert who looks beyond just AMH!

 ❤️ Final Thoughts: AMH is Not the Full Story

 If you’ve received your AMH report and are feeling confused or scared — take a breath.  This number is just one piece of the fertility puzzle.  Understanding its role gives you the power to make informed decisions, not fearful ones.